काफल

देखा जाए तो काफल के पेड़ काफी बड़े होते हैं। गढ़वाल, कुमाऊं व नेपाल में इसके वृक्ष बहुतायत से पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे कायफल के नाम से जाना जाता है। जबकि अंग्रेजी भाषा में बाक्समिर्टल के नाम से जाना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बहुत मनभावन और उदर-विकारों में बहुत लाभकारी होता है। इसका पेड़ अनेक प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर है। काफल विक्रेता रमेश कुमार और कमल राज का कहना है कि प्रतिदिन काफल फल के दाम अलग-अलग होते हैं। अभी तो काफल के दाम 300 रूपये से लेकर 500 रूपये प्रति किलो तक का है, जो कि कई महंगे फलों को चुनोती देता है। उत्तराखंड में आप इसे जंगलों से प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Adbox

@templatesyard